मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल का नया कारनामा: बोर्ड के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कर्मचारी को ही सौंप दिया प्रभार | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल का नया कारनामा: बोर्ड के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कर्मचारी को ही सौंप दिया प्रभार | New India Times

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल में एक कर्मचारी जिसने व्यक्तिगत मामले में पदोन्नति और पदअवनति को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में वक़्फ़ बोर्ड के खिलाफ केस लगाया था उसी को लीगल सेक्शन का इंचार्ज बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एक निम्न श्रेणी लिपिक सयैद रिज़वान अली ने 19/11/2020 को उच्च न्यायालय जबलपुर में वक़्फ़ बोर्ड के खिलाफ अपने नियम विरुद्ध प्रमोशन व डिमोशन के लिए रिट पिटीशन नंबर 17901/2020 फ़ाइल की है उसी निम्न श्रेणी लिपिक रिज़वान को बोर्ड ने लीगल सेक्शन का इंचार्ज बना दिया है। पूर्व में कार्यरत उच्च श्रेणी लिपिक को हटा दिया गया है ताकि हाई कोर्ट में बोर्ड की ओर से जो जवाब जाए वह लिपिक की ही इच्छानुसार पेश हो और वकील भी उसकी ही पसन्द का नियुक्त किया जाये। इस प्रकरण की आगामी सुनवाई 5 फरवरी 2021 को निश्चित होना बताई जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर जहां जनचर्चा हो रही है वहीं कहा जा रहा है कि वक़्फ़ बोर्ड है तो सब मुमकिन है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version