मो.मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सशक्त भारत एवं संस्कृत भारत के परमद्व की संकल्पना को आत्मसात कर पीड़ित मानवता के लिए समर्पित हम फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष के अहम पद पर मध्य भारत एवं महाकौशल प्रान्त के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।अधिवक्ता सत्येंद्र ठाकुर कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता निशिकांत चौधरी के निर्देश तथा प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा की अनुशंसा पर की गई गौरतलब है कि सामाजिक क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा से सरोकार रखने वाला यह संगठन हम फाउंडेशन में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एचपी सिंह सहित प्रदेश के सेवानिवृत्त अन्य न्यायाधीशगण, कुलपतिगण, आयुक्त,आईएस तथा आईपीएस जैसे प्रभुत्वजन इस हम फाउंडेशन भारत से जुड़े हुए हैं।महाकौशल प्रांत के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सत्येंद्र ठाकुर नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अरविंद फुले, प्रदेश समन्वयक खेमराज तीतरे, प्रदेश महामंत्री डॉ अनूप तिवारी,किशोर अग्रवाल, सुनील कुमार पांडे तथा जिला हम फाउंडेशन के महामंत्री संजय जैन,महिला सहभागिता प्रमुख मीनाक्षी ताई, सहित हम फाउंडेशन के शाखा अध्यक्षों द्वारा अधिवक्ता सत्येंद्र ठाकुर को बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी इस नियुक्ति पर उनके अनेकों शुभचिंतक को सहित हम फाउंडेशन भारत साथियों ने बधाई प्रेषित कर हम फाउंडेशन भारत छिंदवाड़ा जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान के साथ पीड़ित मानवता की सेवा हेतु तत्पर रहें यही भाव के साथ शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की है।
