मो.मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस सेवादल कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवादल कार्यालय में मकर संक्रांति का त्यौहार एक दूसरे को तिल के लड्डू बांटकर एवं खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को बधाइयों का आदान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं छिन्दवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी जी की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुये कहा कि मकर सक्रांति एक धार्मिक त्यौहार एवं वैज्ञानिक त्यौहार है तथा इसका जीवन में बड़ा महत्व है। मकर सक्रांति की परंपरा अनुसार नदी में स्नान या तिल के पानी में स्नान कर तिल के लडडू एवं खिचड़ी खिलाकर एवं दान देकर मनाया जाता हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में सेवादल के जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, मिलिन्द नाडकर, राकेश मरकाम, दिनेश डेहरिया, संजय पाण्डेय, निखिलेश चरण दुबे, लवकेश यादव, सुनील इंगले, राजेन्द्र डोंगरे, सतीश डेहरिया, विनोद चौरे, डाॅ.शबाना यास्मीन खान, अजय नागपुरे, शेषराव उइके, पंचम अमरोदे विकास डेहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी उपस्थिति थे।
