पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम, विश्व बैंक परियोजना एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अभियान के अंतर्गत शिक्षण प्रशिक्षण नीति द्वारा नवीन शिक्षा पद्धति एवं प्रशासनिक दक्षता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शासकीय महाविधालय मनावर में किया गया।

इस आयोजन के तहत वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर सुनील गोयल जी प्रोफेसर हेड सोशलॉजी, प्रोफेसर डॉक्टर बी आर पाटिल प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय धार द्वारा नवीन शिक्षा पद्धति एवं प्रशासनिक दक्षता पर व्याख्यान दिया गया व्याख्यान का शुभारंभ प्राचार्य आर सी पंटेल द्वारा किया गया अतिथि का परिचय डॉ अनीता शर्मा एवं प्रोफ़ेसर मोनिका डाबर द्वारा दिया गया कार्यक्रम का संचालन प्राणी शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉक्टर पूजा शर्मा द्वारा किया गया आभार प्रोफेसर डॉक्टर ईश्वर सिंह सत्या द्वारा दिया गया।
