डिस्ट्रिक्ट स्पेशल पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो इनामी बदमाश सिराजुद्दीन एवं रिजवान उर्फ बनियां को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डिस्ट्रिक्ट स्पेशल पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो इनामी बदमाश सिराजुद्दीन एवं रिजवान उर्फ बनियां को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में धौलपुर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए वांछित इनामी बदमाशों की धरपकड़ का लगातार अभियान चला रही है। आज डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को दो अलग-अलग जगह से 5000-5000 रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि आज दिनांक 13.01.2020 को मुताबिक सूचना जयदेव हैड कानि. की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम प्रभारी लोकेन्द्र सिंह उप निरीक्षक को मय टीम रवाना किया गया, उक्त टीम जब निधारा पुलिया बसेडी रोड पर पहुंची तो एक व्यक्ति बावर्दी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो एक अवैध कट्टा 315 बोर मय एक लोडेड कारतूस जप्त किया गया। पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम सिराजुद्दीन कुरैशी उर्फ़ जम्हूरा पुत्र चुन्ना जाति कुरैशी मुसलमान निवासी गुम्मट मौहल्ला कस्बा बाड़ी जिला धौलपुर होना बताया जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर की तरफ से 5000 रुपये का इनाम घोषित है।
इसी प्रकार जयदेव हैड कानि एवं सायबर सेल की सूचना पर प्रभारी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम एवं योगेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाड़ी को मय जाप्ता सरमथुरा रोड बामनी नदी पर रवाना किया गया जहां पर दोनों ही पुलिस टीमों को एक व्यक्ति खड़ा हुआ मिला जिसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रिजवान उर्फ बनियां पुत्र जहांगीर जाति मुस्लमान निवासी बटवल पाडा कस्बा बाड़ी जिला धौलपुर होना स्वीकार किया जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर की तरफ से 5000 रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि दोनों ही गिरफ्तार शुदा इनामी बदमाशों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article