पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम और थाना सदर बाडी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम और थाना सदर बाडी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत डीएसटी टीम एवं थाना सदर बाडी पुलिस को आज दिनांक 12.01.2021 को एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत आईपीएस ने बताया है कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज मुताबिक सूचना जयदेव हैड कानि. के डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम प्रभारी लोकेन्द्र सिंह उप निरीक्षक को मय टीम होरीलाल हैड कानि, जितेंद्र कुमार कानि, कमल सिंह कानि, वीरबल कानि, ओमवीर कानि, दिलीप कुमार कानि. चालक के और थाना सदर बाडी की पुलिस टीम को रवाना किया गया। उक्त दोनों पुलिस टीमों को खानपुर गजपुरा चौराहे पर एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा भाग कर पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध कट्टा 315 बोर लोडेड मय एक जिन्दा कारतूस को जप्त किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लोकेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र रामेश्वर जाति मीणा निवासी गांव कुहावनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर बताया जिसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा मुल्जिम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article