क्या उप मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करेगा अकबरपुर लोक निर्माण विभाग | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

क्या उप मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करेगा अकबरपुर लोक निर्माण विभाग | New India Times

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जमीनों से कब्जा हटाने के लिए एक तरफ प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय दोस्तपुर रोड फतेहपुर पकड़ी में रातों-रात पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध निर्माण कर शासन प्रशासन को ताल ठोक कर चुनौती दे दिया। मामला पीडब्ल्यूडी के संज्ञान में जाने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस जारी कर तारा कांत गुप्ता और रामचंद्र चौहान शहजादपुर निवासी को नोटिस भेजकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया गया था, समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद विभाग को ना तो कोई जवाब और ना ही अतिक्रमण हटाए गए, पीडब्ल्यूडी द्वारा इसे चिह्नित कर लिया गया है। बताते चलें कि बीते दिनों प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। सड़कों के किनारे, शहर व अन्य स्थानों पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किसी प्रकार का कबजा ना हो, उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देश दिया था ऐसे अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए। अवैध कब्जा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एसई, एक्सईएन को संयुक्त टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कराने की हिदायत दी गई है। इसमें किसी भी तरह अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By nit

Exit mobile version