जहरीली शराब पीने से 11 की मौत व 4 की हालत गंभीर, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

जहरीली शराब पीने से 11 की मौत व 4 की हालत गंभीर, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित | New India Times

मुरैना जिले के दो अलग-अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों की हालत गभीर बताई गई है। घटना बागचीनी व सुमावली थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीणों ने पीएम हाउस पर बागचीनी थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शराब का कारोबार करने वाले चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मुरैना जिले के छैरा गांव में रोड के किनारे देशी शराब का ठेका संचालित है। सोमवार की शाम को सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली गांव तथा बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर पृथ्वी गांव के लोग ठेके से शराब खरीदकर ले गए थे। ये लोग मजदूर वर्ग के बताए जा रहे हैं। मुरैना में दिन भर मजदूरी करने के बाद घर जाते समय रास्ते में मिले ठेके से उन्होंने शराब खरीदी थी। इस ठेके से कुल कितने लोगों ने शराब खरीदकर पी है इस बारे में पुलिस के पास अभी कोई जानकारी नहीं है। बताते हैं कि ठेके से शराब लेने के बाद कुछ लोग रास्ते में ही पीकर घर पहुंचे थे तथा कुछ लोगों ने घर जाकर पी थी। जैसे-जैसे लोग शराब पीते गए उनकी हालत खराब होती गई। रात को ही उनके परिजन एबुलेंस नहीं मिलने के कारण अपने-अपने वाहनों से मुरैना जिला अस्पताल लेकर आये। यहां पर गंभीर हालत में आये मरीजों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। सामान्य व उपचार करने योग्य मरीजों को मुरैना जिला अस्पताल में ही भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया था। उपचार के दौरान कुछ लोगों की ग्वालियर व मुरैना जिला अस्पताल में रात को ही मौत हो गई तथा कुछ लोगों ने सुबह होते-होते दम तोड़ दिया। एएसपी मुरैना डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि रात से आज मंगलवार सुबह 10 बजे तक ग्वालियर व मुरैना अस्पताल में भर्ती हुए 11 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्वालियर में चार लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों का मुरैना जिला अस्पताल पर पीएम कराया जा रहा है। रात से ही पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट है। शराब का कारोबार करने वाले 4 लोगों के खिलाफ बागचीनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article