सफाई कर्मी साफ-सफाई का ऐसा कार्य करें कि दतिया अग्रणी शहरों में गिना जा सके: कलेक्टर दतिया | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सफाई कर्मी साफ-सफाई का ऐसा कार्य करें कि दतिया अग्रणी शहरों में गिना जा सके: कलेक्टर दतिया | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने सोमवार को दतिया नगर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाण्ड़ेर चुंगी पर सफाई कर्मियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा एवं बड़ा नहीं होता है बल्कि यह हमारी सोच होती है कि यह कार्य छोटा है एवं बड़ा है, सफाई कर्मी का कार्य महत्वपूर्ण कार्य होता है।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि सफाई कर्मी जिस कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं उस कार्य को पूरे मन लगाकर लगन, ईमानदारी, मेहनत तथा अनुशासन में रहकर करें जिससे दतिया नगर प्रदेश में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के मामले में स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान प्रदेश में प्रथम पायदान के जिलों में शामिल हो सके। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल दुबे साथ थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों को यह भी देखना है कि कोई भी व्यक्ति खुले में एवं सड़कों पर कचरा न फेंके न ही गंदगी करें बल्कि कचरे को संग्रहण हेतु निर्धारित किए गए डम्पिंग यार्ड में ही संग्रहित किया जाए। एक सप्ताह का विशेष अभियान संचालित करने के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जिले की साफ-सफाई एवं स्व्च्छता के प्रति नागरिकों की सोच में बदलाव आ रहा है। इस कार्य हेतु लोग सहयोग हेतु भी आगे आ रहे हैं, हमें लोगों को और सफाई रखने की समझाइश देने के साथ इस दिशा में अभी बहुत काम करने की जरूरत है।

बेहतर कार्य करने वाले सफाई-कर्मी होंगे पुरस्कृत
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा सफाई-कर्मी सफाई के कार्य को एक प्रति स्पर्धा के रूप में अनुशासन में रहकर करें। बेहतर कार्य करने वाले सफाई-कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं ऐसे सफाई कर्मचारी जो अपने कार्य में रूचि न लेने एवं कार्य न करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को वेतन उनके द्वारा किए गए कार्य का वार्ड वासियों द्वारा मूल्यांकन एवं पंचनामा उपरांत किया जायेगा। श्री कुमार ने इस दौरान सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि शहर का सतत् भ्रमण कर सफाई कर्मियों को सहयोग कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें और सफाई कर्मियों को मास्क, ग्लब्स एवं सफाई कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने इस दौरान रिंग रोड़ का भी भ्रमण किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article