क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 41 के बाग फ़रहत अफज़ा के शासकीय स्कूल में क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था के तत्वाधान में वार्ड 41 के कांग्रेस अध्यक्ष और समाजसेवी एवं वार्ड 41 से पार्षद पद के कांग्रेस के प्रबल दावेदार मो.शावर के प्रयास से वार्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 180 महिला एवं पुरुषों ने अपने दांतों और आँखों का चेकअप कराया।

रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ फ्री-मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण शाम 5 बजे तक चलता रहा। आँखों की निःशुल्क जाँच भोपाल के प्रकाश आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की एवं उनको उचित मार्गदर्शन दिया गया वही दाँतों का चेकअप परफेक्ट डेंटल हेल्थ केयर के दंत-विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया।

इस दौरान निःशुल्क स्वाथ्य शिविर के डॉक्टरों एवं स्टाफ के लोगों का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नरेला विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह चौहान ने मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर उनका सम्मान किया और उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
इस दौरान क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था के अध्यक्ष शेख़ फैयाज को भी कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर उनके कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बाग़ फ़रहत अफज़ा के इस आयोजन में कांग्रेस के जुझारू नेता और कार्यकर्ता मो. शावर का अहम योगदान रहा। निरंतर वार्ड 41 में लोगो की भलाई के लिए मो.शावर विगत कई सालों से प्रयास करते रहे हैं इस दौरान मो.शावर ने वार्ड 41 के आमजनों का आभार मानते हुए कहा कि ये मुहिम अब नही रुकेगी इस तरह के आयोजन वार्ड में निरंतर हो और निशुल्क लोगो हर योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए में प्रयास करता रहूंगा।

क़ायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी संस्था के अध्यक्ष शेख फैयाज़ ने कहाकि हमारी संस्था विगत 10 वर्षों से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही हैं इसके साथ ही ब्लड-डोनेट का केम्प भी हमारी संस्था के तहत हम लगाते हैं हम अपने स्तर से ही ऐसे आयोजनों में खर्च करते हैं और सरकार की तरफ से अभी तक हमे कोई अनुदान या राहत-राशि नही मिली हैं या और कही से खर्च की कोई सूरत हैं अगर सरकार की तरफ से कुछ अनुदान संस्था को मिल जाता तो हमारी संस्था और बड़े पैमाने पर ऐसे फ्री-मेडिकल करती जिससे और ज़्यादा लोगो को इसका फायदा पहुंचता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version