पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का 2 लाख 25 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार किसानों के हजार रुपये कर्ज न देने पर जेल भेज रही है: संजय सिंह | New India Times

सरवर खान जरीवाला, इंदौर ( मप्र ), NIT;  ​

पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का 2 लाख 25 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार किसानों के हजार रुपये कर्ज न देने पर जेल भेज रही है: संजय सिंह | New India Timesआम आदमी पार्टी के लीडरों ने किसानों पर गोलियां चलाने पर मोदी और शिवराजसिंह चौहान सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आप लीडरों ने बीजेपी सरकार पर पूंजीपतियों की हितैषी और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है और नैतिकता के आधार पर शिवराजसिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की है।

मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए आप पार्टी के नेता मंदसौर जाने से पहले इंदौर पहुंचे और पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों स चर्चा करते हुए आप पार्टी के नेताओं ने किसानों पर गोलियां चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड की आलोचना करते हुए किसानों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। संजय सिंह ने प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया की जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से किसानों की आत्महत्याओं का ग्राफ बढ गया है। संजय सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया की नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ़ किया लेकिन किसानों का हजारों रूपये कर्ज होने पर उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। संजय सिंह के अनुसार बड़े बड़े पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का 2 लाख 25 हजार करोड़ रूपये का कर्ज सरकार ने माफ़ किया और इस समय देश के चुनिंदा उद्योगपतियों पर 8 लाख 55 हजार करोड़ रूपये का कर्ज है। आप पार्टी के नेता ने सरकार को किसानों के प्रति असंवेदनशील बताया और कहा की नरेंद्र मोदी को दूसरे देशों और वहां के लोगों की चिंता है लेकिन अपने ही देश के किसानों के लिए उनके पास समय नहीं है। संजय सिंह ने कहा की विदेश मंत्रालय की मनाही के बावजूद नरेंद्र मोदी पकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ से मुलाक़ात करते हैं। वहीं आप पार्टी नेता आशुतोष ने भी किसानों पर हुए गोलीकांड की निंदा की और कहा की गोलीकांड के बाद प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने बयानों के जरिये भ्रम की स्थिति पैदा की है।

By nit

Exit mobile version