मृत पक्षियों का सेम्पल भोपाल लैब पहुंचाने पिता-पुत्र ने 350 किमी किया बाइक से सफर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मृत पक्षियों का सेम्पल भोपाल लैब पहुंचाने पिता-पुत्र ने 350 किमी किया बाइक से सफर | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर से मृत पक्षियों के सेम्पल पुत्र के साथ मोटरसाइकल पर भोपाल स्थित राज्य पशुरोग अन्वेषण प्रयोगशाला पहुंचाने वाले सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्री आर.पी. तिवारी की प्रशंसा की है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बिना किसी सुविधा का इंतजार किये जिस तरह श्री तिवारी ने बर्ड फ्लू महामारी के नियंत्रण के लिये अविलम्ब भोपाल लैब को सेम्पल पहुँचाये हैं यह प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी अनुकरणीय मिसाल बन गई है।

बस छूटी, ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिला

मृत पक्षियों का सेम्पल भोपाल लैब पहुंचाने पिता-पुत्र ने 350 किमी किया बाइक से सफर | New India Times

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को निवाड़ी जिले के सोरका गाँव में दो दर्जन से ज्यादा चिड़ियाँ मृत पाईं गई थीं। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर सेम्पल एकत्र किये। कार्यवाही पूरी होने के बाद सेम्पल जाँच के लिय भोपाल भेजने की जिम्मेदारी पृथ्वीपुर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्री आर.पी. तिवारी को दी गई। श्री तिवारी ने बस का टिकिट बुक कराया परंतु जब तक वे बस स्टेण्ड पहुँचे बस निकल चुकी थी। उन्होंने इसके बाद झाँसी से रेल टिकिट रिजर्वेशन का प्रयास किया लेकिन टिकिट नहीं मिला। उन्होंने शनिवार की सुबह बेटे से बाइक चलाकर भोपाल चलने को कहा। कड़ाके की ठंड और बारिश के कारण पिता-पुत्र को कई स्थानों पर रूकना पडा। श्री तिवारी आज ने सुबह ही भोपाल में सेम्पल जमा करा दिया।

अब तक 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

प्रदेश में अब तक 18 जिलों इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, अशोकनगर, दतिया और बड़वानी में कौवों और जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 328 सेम्पल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (एनआईएचएसएडी) जाँच हेतु भेजे जा चुके हैं। अलीराजपुर जिले से भेजे गये नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस नहीं पाया गया है। सभी जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही राज्य और केन्द्र शासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version