देवरी नगर में एक कौवे की मौत बना लोगों में कौतूहल का विषय, प्रशासन सहित पशु-चिकित्सक विभाग ने लिये मृत कौवे का सेंपल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर में एक कौवे की मौत बना लोगों में कौतूहल का विषय, प्रशासन सहित पशु-चिकित्सक विभाग ने लिये मृत कौवे का सेंपल | New India Times

पशु पक्षियों में चल रही बर्ड फ़्लू बीमारी को लेकर लोगों में भय का माहौल है। सागर जिले के देवरी नगर में एक कौवा पक्षी मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है जिसे लेकर लोगों में बेचैनी देखी जा रही है।

पशु पक्षीयी में बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी चलने की जानकारियां न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सुर्खियों में रहने के कारण लोग में जागरूकता देखी जा रही है तो वहीँ चिंता का विषय भी बना हुआ है। ज्ञात हो की प्रदेश के कई शहरों में वर्ल्ड फ्लू की दस्तक के बाद मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी अचानक हो रही कौवों की मौत का सिलसिला निरंतर जारी है। हाल ही में एक तजा मामला सागर जिले की देवरी से एक कौवा की मौत होने का सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी नगर के ग्राम छीर पुराना बाईपास रोड किनारे पर एक कौऐ की अचानक मौत हो गई तो वहां उपस्थित नागरिकों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में कौवे की हुई मौत को लेकर वर्ल्ड फ्लू जैसी बीमारी की आशंका जताई जा रही है। वहाँ मौजूद लोगों का कहना है कि रविवार दोपहर के करीब अचानक आसमान पर उड़ते हुये एक कौवा पक्षी जमीन पर गिरा जिसे मृत अवस्था में देखा गया। जिसको लेकर पूरे नगर में कोतुहल का विषय बना हुआ है और वर्ल्ड फ्लू की आशंका को लेकर नगर में भय का माहौल व्याप्त है। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई वही जानकारी मिलते ही मौका स्थल पर पहुंचे देवरी पशु चिकित्सालय विभाग डॉक्टर पाल ने मृत कौवे के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे। वहीँ जांच उपरांत डॉक्टरों सहित नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मृत कौवे को जमीन में दफन कर नष्ट कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version