उद्देश्य तथा गैलेड भारत फाउंडेशन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उद्देश्य तथा गैलेड भारत फाउंडेशन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन | New India Times

भोपाल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो को उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति तथा ग्लैड भारत फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश के बच्चों से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उन्हें एक ज्ञापन दिया है।

उद्देश्य तथा गैलेड भारत फाउंडेशन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन | New India Times

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति के सोहन मेवाडा़ ने प्रदेश में बच्चों के द्वारा भीख मंगवाने के काले धंधे पर रोकथाम तथा भीख मंगवाने के लिए बच्चों को शारीरिक रूप से अपंग बनाने के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग रखी।
दूसरी और ग्लैड भारत फाउंडेशन के जिला संरक्षक अमित लबाना ने बच्चों में पौष्टिक आहार की कमी के कारण बढ़ रहे कुपोषण पर ध्यान केंद्रित किया तथा सरकार से जो पौष्टिक आहार बच्चों के लिए आता है उसे सही तरीके से बच्चों तक पहुंचाने की कार्यप्रणाली को स्थापित करने की मांग की।

श्री प्रियंक कानूनगो ने आश्वस्त किया कि उचित कार्यवाही कर बच्चों के अधिकार की रक्षा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर रवि परमार, सोहन मेवाड़ा, समर्थ समाधिया, राज राय विश्वकर्मा, भव्य सक्सेना, सौरभ गुप्ता और संस्था के सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article