फुटबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में साकर फुटबॉल क्लब की टीम एस ए एफ को हराकर पंहुची सेमीफाइनल में | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

फुटबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में साकर फुटबॉल क्लब की टीम एस ए एफ को हराकर पंहुची सेमीफाइनल में | New India Times

जुन्नारदेव के नेहरू स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज एस ए एफ फ़ुटबाल क्लब छिंदवाड़ा विरुद्ध सॉकर फुटबाल क्लब छिंदवाड़ा के मध्य रोमांचक खेल खेला गया। चतुर्थ क्वार्टर फाइनल मैच के अतिथि गणों नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष, अरुणेश जयसवाल, पार्षद विक्रांत विश्वकर्मा, राजेंद्र कनौजिया, शरद कुरोलिया, शिवराम चौरे, प्रतियोगिता समिति के संगठन सचिव रमेश साहू, प्रेम शाह भलावी, संतोष यादव का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संयोजक अशोक विश्वकर्मा, आर के बेग सचिव प्रतियोगिता समिति, राजेंद्र यादव, रवि पुराणिक के द्वारा किया गया। खेल के प्रारंभ में परंपरानुसार राष्ट्रगान किया गया ततपश्चात अतिथियों ने मैदान में जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मैच प्रारम्भ से रोचक रूप से प्रारंभ हुआ और एस ए एफ की टीम के जर्सी नंबर 32 राम ने पहले 19 वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई पर यह बढ़त बहुत ज्यादा समय तक नहीं रही 34 वें मिनट में सॉकर छिंदवाड़ा के साहिल ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया और खेल मध्यांतर तक बराबरी पर चलता रहा मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करते रहीं। फुटबॉल कभी सॉकर क्लब के पास तो कभी एस ए एफ क्लब के पास और अंत तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहे, मैच का निर्णय टाई ब्रेकर के बाद सडन डेथ से हुआ जिसमें सॉकर फुटबॉल क्लब छिंदवाड़ा 5====4 से विजय रही प्रतियोगिता में यह विशेषता रही की चारों क्वार्टर फाइनल टाई ब्रेकर से हुए मैच में अनिल मिगलानी ओम प्रकाश हुडिया दिलीप श्रीवास्तव, देवेंद्र विश्वकर्मा, बब्ला करनेवाेर, विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश पाटील, राजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, अनुरोध शर्मा, अतीक सिद्धकी, संतोष बडोनिया आदि की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version