ग्वालियर-चंबल संभाग में रेत वाहनों की चेकिंग अब निर्धारित चेक प्वॉइंट पर ही होगी: आशीष सक्सेना | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर-चंबल संभाग में रेत वाहनों की चेकिंग अब निर्धारित चेक प्वॉइंट पर ही होगी: आशीष सक्सेना | New India Times

ग्वालियर-चंबल संभाग में रेत वाहनों की चेकिंग अब निर्धारित चेक प्वॉइंट पर ही होगी, चैक प्वॉइंट के अतिरिक्त कहीं पर भी रेत वाहनों को रोककर चेक नहीं किया जायेगा, निर्धारित चेक पोस्ट ग्वालियर संभाग के प्रत्येक जिले में बनाए जायेंगे। इन प्वॉइंटों पर राजस्व, पुलिस, वन एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को तैनात किया जायेगा। चेक प्वॉइंट 24X7 संचालित रहेंगे, सभी चैकिंग प्वॉइंट 15 जनवरी से प्रभावशील होंगे।

संभागायुक्त श्री आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर श्री अविनाश शर्मा एवं आईजी चंबल श्री मनोज शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को मोतीमहल के मानसभागार में रेत ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में डीआईजी ग्वालियर श्री सचिन अतुलकर आईपीएस, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी सहित दतिया, मुरैना व भिण्ड जिले के पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलों के खनिज अधिकारी और ग्वालियर-चंबल संभाग में कार्यरत रेत ठेकेदार उपस्थित थे।

संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने बैठक में कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में वैध ठेकेदारों को रेत के परिवहन एवं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी। संभाग के सभी जिलों में चैकिंग के लिये निर्धारित प्वॉइंट बनाए जायेंगे। इन प्वॉइंटों पर ही चैकिंग की जायेगी।

आईजी ग्वालियर श्री अविनाश शर्मा ने बैठक में कहा कि शासन के द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन भी रेत ठेकेदारों को करना जरूरी है। निर्धारित स्थल से ही रेत का खनन किया जाए। चंबल से रेत निकालना पूर्णत: प्रतिबंधित है। कोई भी ठेकेदार चंबल से रेत नहीं निकाल सकता है। इसके साथ ही सभी रेत ठेकेदार यह भी सुनिश्चित करें कि वाहन रॉयल्टी के साथ निर्धारित मात्रा में ही रेत लेकर निकलें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version