यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड के लिए देश भर से विशिष्ठ प्रतिभाओं का हुआ चयन | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, जयपुर/नई दिल्ली, NIT:

यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड के लिए देश भर से विशिष्ठ प्रतिभाओं का हुआ चयन | New India Times

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच जो सदैव सकारात्मकता के लिए कार्य करता है और समय समय पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता और अवार्ड समारोह का आयोजन करता है। मंच के द्वारा आगामी वर्चुल समारोह यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड एंड प्रतिभा परिचय विशेषांक का आयोजन किया जा रहा है।

यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित होने वाले इंडियन आइकॉन अवॉर्ड समारोह के बारे में प्रधान संरक्षक राज कवर राठौड़ जयपुर और निदेशक मधु माया सिंह और प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया की इस अवार्ड के लिए कला, साहित्य, चिकित्सा, लेखन, समाज सेवा, मॉडलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें इंडियन आइकॉन अवार्ड 2020 से नवाजा जाएगा और इस सभी चयनित प्रतिभाओं का परिचय यूथ वर्ल्ड प्रतिभा परिचय विशेषांक 2021 में प्रकाशित किया जाएगा।

यूथ वर्ल्ड द्वारा वर्चुअल और कोरियर के माध्यम से होने वाले यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड समारोह में विप्र सेना प्रमुख पंडित सुनील तिवारी जयपुर, महामहोपोध्याय पण्डित राजेन्द्र शास्त्री राजकोट, डॉ सुरेंद्र गोयल सिरसा, डॉ प्रो चेतन प्रकाश राजपुरोहित बीकानेर, मोती सिंह राजपुरोहित अहमदाबाद, राजेंद्र कपूर दिल्ली, सुल्ताना परवीन दिल्ली, दीपक एम सिंह कोल्हापुर, कुणाल सिंह राजपूत मुम्बई, मोनिका कांडपाल दिल्ली, मीनू कुमार दिल्ली, रश्मिलता मिश्रा बिलासपुर, ओपी राजपुरोहित दिल्ली, राज शर्मा निंदड, मोनिका सेठ दिल्ली, श्वेता खिलवानी दिल्ली, आशा उमेश पांडेय अम्बिकापुर सम्मानित अतिथि के रुप में रहेंगे।

वहीं यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन 2021 के लिए चयन समिति द्वारा नागपुर से मोहन भाई, सांगली महाराष्ट्र से पद्मश्री अवॉर्डी डॉ विजय कुमार, दिल्ली से अर्चना गौड, आगरा से प्रतीक शर्मा, दिल्ली से कर्मवीर सिंह, रयपुर से सरोज दुबे, मीनाक्षी राजपुरोहित, हेज़ल भटिंडा, अम्बिकापुर से पूनम दुबे, बिलासपुर से शोभा त्रिपाठी, ओड़ीसा से सावित्री मिश्रा, दिल्ली से इंजी श्याम प्रताप सिंह, गाजियाबाद से मनस्वी त्यागी, महाराष्ट्र से हर्षल खर्चे, इंदौर से डॉ पुनीत पुरोहित, पुणे से एड.रमेश खेमू राठौड़, महू से अभिषेक पांडेय, कोटा से रश्मि नामदेव, जयपुर से उदय चंद बारुपाल, हिसार से अनुराधा खरे, दिल्ली से केशी गुप्ता, सोनीपत से शालिनि नागपाल, नोयडा से मीनाक्षी सुकुमारन, अक्षत सुकुमारन, जयपुर से मीनाक्षी गॉडविन, दिल्ली से अभिषेक खंडेलवाल, अलवर से प्रिया शर्मा, भोपाल से पुष्पा गरोठिया, दिल्ली से अंजू भाटिया, दिल्ली से वान्या कंचन सिंह, युमनानगर से संगीता दुआ, जयपुर से राखी पुरोहित दिल्ली से डॉ संगीता आहूजा, दिल्ली से महेंद्रपाल सिंह, कमलजीत वर्मा , नोखा से पिंकी जोशी, दिल्ली से रश्मि शर्मा जयपुर से सुनीता मीणा, दिल्ली से ज्योति शर्मा, बरवाला से विकास रत्न महेंद्र सेतिया, बरेली से रजनीश सक्सेना सहित विशिष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version