किसानों ने भोपाल में किया उग्र आंदोलन, पुलिस ने की लाठीचार्ज | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​किसानों ने भोपाल में किया उग्र आंदोलन, पुलिस ने की लाठीचार्ज | New India Times

राजधानी भोपाल में आंदोलन करने के लिए पहुंचे किसानों ने आज शुक्रवार दोपहर भोपाल सीहोर रोड पर जमकर हंगामा किया। आंदोलनकारी किसानों ने हाइवे पर खड़े एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं किसानों द्वारा हाइवे पर खड़ी बसों में तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर पहुंची नगर निगम की दमकलों ने ट्रक में लगाई गई आग पर काबू पाया। किसानों के इस उग्र आंदोलन के चलते पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले भी छोडे । किसानों के इस हिंसक आंदोलन के चलते पुलिस ने फंदा बैरियर को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही यहां पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को भी गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version