अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण होने पर मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी के बैनर तले 9 जनवरी को भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिस की जानकरी आज सोसायटी के अध्यक्ष एवं संस्थापक हाजी मोहम्मद हारून ने एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम अलीगढ़ विश्विद्यालय का भोपाल शहर से गहरा नाता है जिसको दरकिनार नही किया जा सकता है ।हाजी हारून ने कहा कि मुस्लिम अलीगढ़ विश्विद्यालय की स्थापना के 100 वर्ष पुनः होने की खुशी में पूरे मुल्क़ में जशन मनाया जा रहा है और इस जशन को मनाने में भोपाल शहर पीछे रहे ऐसा मुमकिन नही है।भोपाल शहर का ताल्लुक़ अलीगढ़ विश्विविद्यालय की स्थापना में बड़ा महत्वपूर्ण किरदार रहा है भोपाल की नवाब सुल्तान जहाँ बेग़म अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की संस्थापक चांसलर रही हैं। उनके द्वारा यूनिवर्सिटी में कई इमारतें तामीर करवाई गई है एवं आर्थिक मदद भी महत्वपूर्ण रही है ।वहीं शिक्षा के केंद्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा इन्ही विशेष उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशनल एन्ड सोशल सर्विस सोसयटी ने निश्चय किया कि इस जशन को भोपाल शहर में भी मनाया जाएगा ।हाजी हारून ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी के तत्वाधान में 9 जनवरी शनिवार दिन 11 बजे से बरकतुल्लाह कैम्पस बदरखा सड़क एयर पोर्ट के आगे नर्सिगढ रोड पर एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है जिसमें शहर भोपाल एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के विशेष अतिथि जशन अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के आयोजन में भाग लेंगे। एवं अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की सेवाओं एवं भोपाल शहर से उसके जुड़ाव पर अपने ख्यालात का इज़हार करेंगे ।जिसमें प्रमुख रूप से श्री प्रोफेसर अख्तरुल वासे वाइस चांसलर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर, एवं अन्य धर्मों के महत्वपूर्ण विशेष अतिथि भाग लेंगे एवं कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
