भोपाल में ईदगाह के बुर्जों पर आपत्तिजनक कार्य किए जाने को लेकर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा उठाई गई आवाज़ के बाद वक़्फ़ बोर्ड की खुली नींद | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में ईदगाह के बुर्जों पर आपत्तिजनक कार्य किए जाने को लेकर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा उठाई गई आवाज़ के बाद वक़्फ़ बोर्ड की खुली नींद | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक ईदगाह के बुर्जों पर आपत्तिजनक कार्य किए जाने की भनक जब जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम को लगी तो प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के मार्गदर्शन में ईदगाह का दौरा किया गया जिसमें पता चला कि
शराबनोशी एवं अन्य आपत्तिजनक कार्य किए जा रहे हैं साथ ही साथ यह भी देखा गया कि ईदगाह और उसके बुर्जे की सुरक्षा और सफाई पर वक़्फ़ बोर्ड और मुतवल्ली कमेटी द्वारा वर्षों से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है तो जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून की अगुवाई में वक़्फ़ बोर्ड के ज़िम्मेदारों को ज्ञापन पत्र देकर शिकायत की गई थी कि बुर्जे की सुरक्षा और उसके साफ सफाई पर कोई ऐक्शन लिया जाए। जिस पर बुधवार को वक़्फ़ बोर्ड मुतवल्ली कमेटी द्वारा कार्यवाही करते हुए बुर्जे को साफ किया गया एवं सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया जिस पर वक़्फ़ बोर्ड का धन्यवाद प्रकट करते हुए जमीअत की टीम ने मांग की है कि ईदगाह पार्किंग को भी दुरुस्त किया जाए और आस पास की जगह को भी सुरक्षित किया जाए इस के इलावा ईदगाह के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएं।

भोपाल में ईदगाह के बुर्जों पर आपत्तिजनक कार्य किए जाने को लेकर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा उठाई गई आवाज़ के बाद वक़्फ़ बोर्ड की खुली नींद | New India Times

जमीअत की टीम ने कहा है कि बुर्जे के निचे के हिस्से को कचरा घर में तब्दील किया जा रहा है जिसकी ओर भी ध्यान देना समय की बड़ी ज़रूरत है। आगे उन्होंने कहा कि न्यूज़ रिपोर्टर एवं अन्य साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनका हम धन्यवाद प्रकट करते हैं जमीअत की यह मुहिम ईदगाह एवं उसकी पार्किंग के पूरे संरक्षण कार्य होने तक जारी रहेगी और ईदगाह की सुरक्षा एवं सुंदरता को बचाने के लिए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा प्रयास जारी रहेगा। आप को बता दें कि लगभग 15 वर्षों से जमीअत की टीम मोहम्मद कलीम एडवोकेट, हाजी मोहम्मद इमरान हारून, मुजाहिद मोहम्मद खान,मौलाना यासीर,मौलाना हनीफ़,मुफ़्ती राफे,हाफिज इस्माईल, डॉक्टर निज़ाम उद्दीन, फईम उद्दीन चौधरी, एडवोकेट वसीम कुरैशी, ईदगाह की सुरक्षा के लिए मांग करते चले आ रहे हैं और समय समय पर ईदगाह का दौरा भी करते रहते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version