AIMIM का सदस्यता अभियान एवं बैठक उस्का बाजार में निशात अली की अध्यक्षता हुआ संपन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

AIMIM का सदस्यता अभियान एवं बैठक उस्का बाजार में निशात अली की अध्यक्षता हुआ संपन्न | New India Times

आज 6 जनवरी 2021 को AIMIM का सदस्यता अभियान एवं बैठक उस्का बाजार में जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा कि समय की मांग यह है कि AIMIM को मजबूत किया जाए। ओवैसी साहब के विचारधारा को एक-एक घर तक पहुचायेंगे और देश में अमन और न्याय को कायम करना है। देश मे फैले धार्मिक विष को को खत्म करना है और देश में प्रेमभाव से परिपूर्ण समाज का निर्माण करना है।
बैठक का संचालन करते हुए रियाजुद्दीन राईनी ने कहा कि देश में फैले धार्मिक उन्माद एवं अन्याय से त्रस्त देश के हर शोषित वर्ग के लोग असदुद्दीन ओवैसी की ओर आशा भारी दृष्टि से देख रहे हैं।
बैठक में सैय्यद साहिल अहमद को उस्का नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जिला महासचिव डॉ आतिफ खान, तसव्वुर अली, उबैदुल्लाह, सुमित श्रीवास्तव, अरमान, जमील, अमजद आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article