देवरी की श्रीमती पुष्पा पटेल को सौंपी गई उज्जवल भारत अभियान संगठन में राष्ट्रीय मंत्री की कमान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी की श्रीमती पुष्पा पटेल को सौंपी गई उज्जवल भारत अभियान संगठन में राष्ट्रीय मंत्री की कमान | New India Times

उज्जवल भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का गठन किया है। उज्जवल भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मध्यप्रदेश की सागर जिला की तहसील देवरी की श्रीमती पुष्पा पटेल को संगठन में राष्ट्रीय मंत्री की कमान सौंपी है।

देवरी की श्रीमती पुष्पा पटेल को सौंपी गई उज्जवल भारत अभियान संगठन में राष्ट्रीय मंत्री की कमान | New India Times

पुष्पा पटेल ने कहा कि जो अंदर आत्मा है राष्ट्र के लिए समर्पित है, जिनकी भावना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण के क्षेत्रों में सर्वप्रथम प्राथमिकता संगठन की रहेगी। अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने, प्रचार प्रसार करने, गांव-गांव में जागरूकता करना, स्वास्थ्य से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी जनजन तक पहुंचाने के लिए संगठन के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य में यदि जागरूकता आ गई तो निश्चित ही हमारा देश संपूर्ण राष्ट्र की प्रथम पक्ति में खड़ा होगा। ऐसे हम अपने भारतवर्ष को बनाने में संपूर्ण जीवन लगाएंगे ऐसा स्वामी जी का संकल्प है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article