गांजा के साथ मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

गांजा के साथ मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त | New India Times

नाशिक विभागीय डीआईजी के निर्देशों के बावजूद खानदेश में गांजे की तस्करी का गोरख धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहाडी पुलिस ने मुंबई पासिंग कार से हाजारों रूपये के गांजा समेत अंधेरी के दो तस्करों को धर दबोचा है। इस कार्यवाही में तीन लाख 46 हजार की सामग्री जब्त की गयी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्राभारी अधिकारी योगेश राजगुरु को ख़ुफ़िया तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई की थाना परिसर में मुंबई से दो व्यक्ति मदक पथार्थ गांजा की खरीदारी करने आए हैं। इस सुचना पर पुलिस ने कार का पीछा कर अवधान में पकड़ा, कार नंबर एमएच 05 बीजे 3190 की तलाशी लेने पर चार पोलोथीन में 10 किलो गांजा दिखाई दिया। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में इरफान युसुफ़ अंसारी और मोहम्मद रेहान हनीफ अंसारी निवासी अंधेरी मुंबई को तीन लाख रूपये की कार और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही को सफलता पूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित के निर्देशन में पुलिस उप निरीक्षक मुस्तुफा मिर्ज़ा, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मराठे, प्रभाकर ब्रह्मणे, शाम निकम, शाम काले, गणेश भामरे, जितेन्द्र वाघ, सचिन वाघ, दाभाडे गावते आदि ने अंजाम दिया है।

पुलिस जांच में जुटी है की इन तस्करों ने गांजा किस से खरीदी किया है और इस कारोबार में कौन कौन शामिल हैं और गांजा मुंबई में किस किस को दिया जाता था। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है: योगेश राजगुरु थाना प्रभारी अधिकारी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article