संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नगर अमानगंज परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तुन्ना कटकहा में आज 100 वर्ष पूर्ण हो जाने पर वृद्ध माता का उनके पुत्रों द्वारा गाजे बाजे के साथ मोतीचूर के लड्डुओं से तुलादान बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। बताया जाता है कि ग्राम तुन्ना कट कहा मैं वृद्ध 100 बर्षीय महिला जगरानी देवी बड़गैया जिन्होंने 3 जनवरी 2021 को 100 वर्ष की आयु को पूर्ण किया है इसी के चलते स्वर्गीय नारायण प्रसाद बड़गैया के छोटे भाइयों के द्वारा बिहारी लाल राम प्रसाद, राजाराम ,राम लखन भगवानदास ,सहित समूचे ग्रामीण जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मोतीचूर के लड्डू द्वारा 100 वर्षीय वृद्ध महिला माता का तुलादान किया गया हम आपको बता दें कि यह परंपरा मातृ देवो भव पितृ देवो भव की भारतीय परंपरा को दर्शाती है आप लोगों के द्वारा इस परंपरा का निर्वहन बड़े धूमधाम से किया गया साथ ही 100 वर्षीय महिला जगरानी बड़गैयां के पुत्रों द्वारा उनके चरण पखार कर चरणों का चरणों दक भी लिया ओर आसीर्बाद मांगा इस विषय पर आपके पुत्रो द्वारा बताया गया यह दिन बड़ा ही खास है क्योंकि इसी दिन यानी 3 जनवरी को देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस भी था जिसका जिक्र इतिहास के पन्नों में अमर है।
