भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति को हर बूथ के प्रत्येक मोबाइल तक पहुंचाना होगा: करन वशिष्ठ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति को हर बूथ के प्रत्येक मोबाइल तक पहुंचाना होगा: करन वशिष्ठ | New India Times

प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार झाबुआ जिले के सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण में 10 सत्रों पर संगठन द्वारा निश्चित विषयों पर अलग अलग वक्ताओं द्वारा अपने अपने तय विषयों पर उद्धबोधन देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति, इतिहास से लेकर भविष्य में चल रही अनेक योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया। 10 सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में से एक भाजपा का आधार महत्वपूर्ण सत्र जो था वो सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय था जिसमें भाजपा संगठन के निर्देशानुसार खवासा और थांदला मंडल में उक्त विषय मे मुख्यवक्ता के रूप में रतलाम भाजपा जिला सहसंयोजक आईटी सोशल मीडिया विभाग करन वशिष्ठ द्वारा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर सम्बोधित किया गया उन्होंने कहा आज के इस युग मे भाजपा के मुख्य और महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ मे से एक सोशल मीडिया भी ही है,दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री की खबर,योजना हो या भोपाल में बैठे मुख्यमंत्री की कोई महत्वपूर्ण जानकारी हमे सोशल मीडिया के माध्यम से मिलती है,और उसी खबर को हम अपने फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर,इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से लोगो के मोबाईल पर घर घर तक भेजते है तो वो खबर सत्य के साथ प्रमाणित मानी जाती है,भाजपा के हर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो को अब हमेशा संगठन की रीति नीति,सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुचाने में सोशल मीडिया का उपयोग करना पड़ेगा तभी संगठन द्वारा रखा गया सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय की सार्थकता होगी,इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को फेसबुक,व्हाट्सएप,ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट्स पर जाकर प्रचार प्रसार करना चाहिए,प्रशिक्षण के दौरान मुख्यवक्ता करन वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ताओ को राष्ट्र प्रथम ,पार्टी द्वितीय और हम तृतीय के सिद्धांत पर सोशल मीडिया पर भी चलना होगा इसी मूल मंत्र का ध्येय हमे करना होगा।पार्टी की रीति नीति व सरकार की।योजनाओं को हर बूथ के प्रत्येक मोबाईल पर पहुँचना होगा खवासा मंडल में सत्र की अध्यक्षता व स्वगात भाजपा नेता केशव सोलंकी ने व थांदला मंडल में सत्र वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता कनकमल छाजेड द्वारा व स्वगात थांदला मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने किया खवासा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक व मण्डल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा दोनों मंडलो सेकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version