त्रिवेन्द्र जाट, गौरझामर/सागर (मप्र), NIT:

विगत दिनों गौरझामर थाने के अंतर्गत ग्राम मढी जमुनिया ग्राम के दलित युवक बाबू बसोर की 181 शिकायत बंद कराने को लेकर टी आई गौरझामर संगीता सिंग ने जमकर लाठी डंडो से मारपीट की थी जिसकी शिकायत दलित बाबू द्वारा एसपी, आईजी से लेकर कांग्रेस के विधायक हर्ष यादव तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी से की गई थी जिस मामले को संज्ञान में लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी, आई जी से मिलकर बात की थी तथा टी आई पर सख्त कार्यवाही की मांग की थी और जल्द कार्यवाही न होने पर पूरे मध्यप्रदेश स्तर पर उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी गई थी जिसमें एसपी अतुल सिंह सागर ने मामले को गंभीरता से लिया और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिये थे जिसमें लापरवाही स्पष्ट होने पर कार्यवाही के तौर पर थाना प्रभारी संगीता सिंह को गौरझामर थाने से हटाकर महिला प्रकोष्ठ विभाग में भेजा गया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह तो स्थान्तरण किया गया है दलित पीड़ित के मारपीटने करने पर कार्यवाही नहीं की गई है जिसको लेकर डीजीपी, राज्यपाल व राष्ट्रपति तथा अन्य विभागों को पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग करूंगा व 181 मामलों को लेकर जल्द आन्दोलन करूंगा। वहीं मानवाधिकार आयोग संगठन के सागर जिला अध्यक्ष राधा मोहन चौबे ने भी स्पष्ट कहा कि मेरा संगठन कार्यवाही की मांग करेगा, दलित को गलत पीटा गया है, टीआई पर कार्यवाही होनी चाहिये, उन का स्थान्तरण करना कोई कार्यवाही नहीं है। वहीं पीड़ित दलित का कहना है स्थान्तरण करना ये कैसी कार्यवाही है? मुझे 181 शिकायत करने पर पीटा है, मुझे चोटें आयी हैं, उन पर कार्यवाही क्यों नही हो रही है? मै न्याय के लिये जल्द ही धरना दूंगा। मुझे न्याय नहीं मिला है। मैं टीआई मेडम पर सख्त कार्यवाही की मांग करता हूं। वहीं क्षेत्र के भीम आर्मी अध्यक्ष, धानक समाज अध्यक्ष व अन्य दलित संगठनों ने टीआई को पद से बर्खास्त करने तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। स्थान्तरण से सभी संगठन सहमत नहीं हैं, यह तो विभाग द्वारा टी आई का ही बचाव किया गया है इसलिए जल्द कार्यवाही नहीं होने पर सभी संगठनों ने धरना देने की बात कही है।
