अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आम जनता को गुंडों, बदमाशों, मिलावटखोरों और माफियाओं के आंतक से बचाने के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही मुहिम में प्रति दिन इन माफियाओं के अवैध कब्जे से करोड़ों रूपए की सरकारी जमीन को मुक्त कराया जा रहा है। जिससे गुंडा, माफिया और मिलाटवखोरों के मन में भय और जनता के मन में सुरक्षा के भाव के साथ सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है। सरकार की इस मुहीम को चहुँओर प्रशंसा मिल रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.01.2021 को पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बदमाश के एकता नगर फूटा मकबरा के पीछे छोला रोड पर 20×30 के एरिया में अवैध रूप से निर्मित तीन मंजिला मकान कीमती करीबन 01 करोड रूपये को ढहाया गया है। पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बदमाश के विरूद्ध की गई उक्त कार्यवाही की आमजन द्वारा मुक्त कंठा से सराहना की जा रही है। थाना हनुमानगंज क्षेत्र का कुख्यात गुण्डा फैजान उर्फ भेडा पिता शंभू उर्फ यासीन निवासी म.नं. 03 गली नं.02 एकता नगर फूटा मकबरा के पीछे छोला रोड के विरूद्ध भोपाल शहर के साथ -2 सागर जिले मे हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, अपहरण, अडीबाजी, मारपीट, अवैध शराब का परिवहन करने जैसे कुल 28 मामले पंजीबद्ध हैं।
गुण्डा फैजान उर्फ भेडा ने 15 साल की उम्र में ही हत्या का प्रयास करने के बाद छूटने के पश्चात 16 वर्ष की उम्र में ही हत्या जैसी वारदात कर थाना क्षेत्र व आसपास के लोगों में सनसनी फैला दी थी। इसके विरूद्ध पूर्व में 02 बार जिला बदर, रासुका की कार्यवाही करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। रासुका की कार्यवाही से छूटने के बाद ही पुनः वर्ष 2020 में आम राहगीर के साथ मुखबिरी करने के शक पर अपने भाईयों के साथ हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया गया था, बदमाश कम उम्र से ही गंभीर वारदातों को अंजाम देकर थाना क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना हुआ था और अपराध जगत में नाम कमाना चाहता था, लोग इसके विरूद्ध रिपोर्ट करने व साक्ष्य देने से डरते थे।
