नगर निगम झांसी ने की तोड़क कारवाई, सड़कों को किया गया अतिक्रमण मुक्त | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​नगर निगम झांसी ने की तोड़क कारवाई, सड़कों को किया गया अतिक्रमण मुक्त | New India Timesथाना सीपरी बाजार अंतर्गत आए दिन होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर आज नगर निगम की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत चित्रा चौराहे से की गई, जहां चौराहे पर अवैध रूप से गुमटी और खोके लगाए हुए लोगों को खदेड़ा गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने वहां पर पड़े कई सामानों को जप्त कर लिया। ​

नगर निगम झांसी ने की तोड़क कारवाई, सड़कों को किया गया अतिक्रमण मुक्त | New India Timesइसके बाद पैदल चलते चलते अभियान चित्रा चौराहे से होते हुए सीपरी बाजार तांगा स्टैंड पहुंचा। भारी पुलिस फोर्स और नगर निगम के सख्त तेवर की सूचना पर सीपरी बाजार में लोग अपनी अवैध दुकानों और बाहर रखे समान को लेकर भागने लगे। इस दौरान नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मदद से लोगों का सामान छीन कर जप्त कर लिया। नगर निगम की टीम ने पक्की बनी दुकानों के आगे बने सभी टीन शेड को भी तोड़ दिया। इस दौरान दुकानों के सामने बने पके फर्श को तोड़कर उसके नीचे बनी नालियों को भी कब्जा मुक्त कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version