संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहोड़ापुर स्थित कुष्ठ आश्रम में समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में फल मिष्ठान वितरण किया गया।

श्री सत्येन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमारे आदर्श प्रेरणा स्त्रोत, युवाओं की आन बान शान राज्यसभा सांसद श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, बाबा महाकाल से श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ, बाबा महाकाल का आशिर्वाद सदैव बना रहे यही प्रार्थना करता हूं एवं नववर्ष की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
फल मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में सत्येन्द्र शर्मा के साथ प्रकाश कुशवाह, मनोज शर्मा, रजत सविता, वीरेंद्र राठौर, लाला शिवहरे, दीपक शर्मा, मनोज गोस्वामी, गौरव सिंघल, गौरव शर्मा, पुनीत शर्मा, रवि शर्मा, मोनू सविता, सुधीर गुप्ता, आलोक सोनी, विजय चड्ढा, आशीष राणा, दीनदयाल पाल, संजय पांडेय, अजय सोनी, आकाश भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
