सड़क पर डला था बिल्ड़िग मटेरियल, लगा 65 हजार का जुर्माना | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सड़क पर डला था बिल्ड़िग मटेरियल, लगा 65 हजार का जुर्माना | New India Times

ग्वालियर में स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने शहर में सड़क पर गंदगी व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दुकान के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों पर जुमार्ना तो बिना अनुमति के भवन निर्माण की सामग्री सड़क पर डालने वालों से 65-65 हजार का जुमार्ना वसूला है। जगह-जगह चली कार्रवाई में एक दिन में करीब चार लाख रुपये का जुमार्ना वसूला गया। नगर निगम आयुक्त का कहना है कि शहर को स्वच्छ व सौंदर्यीकरण की दिशा में यह कदम उठाया गया है। लोग भवन निर्माण के लिए सामग्री को सड़क पर पटक देते हैं। जिससे आवागमन बाधित होता है। कुछ जगहों पर मलबा छोड़ दिया जाता है, जिसे नगर निगम को उठवाना पड़ता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। दुकानदार सड़क पर दुकान सजा कर बैठ जाते हैं। जबकि 10 रुपये की पर्ची निगम चलित ठेलों की काटते हैं। स्थाई दुकान के लिए यह पर्ची नहीं होती। इसलिए ऐसे दुकानदार जिन्होंने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया है, उनके खिलाफ सख्ती अपनाई गई है।

कचरा फैलाने वालों पर लगाया जुमार्ना

स्वच्छता अभियान के चलते नगर निगम की टीम ने उन लोगों से जुमार्ना वसूला जो खुले में गंदगी करते हुए पाए गए। इसके साथ ही ऐसे लोगों से भी जुमार्ना वसूला जो सड़क पर कचरा फैलाते हुए मिले। दुकान का सामान बाहर रखने, गंदगी करने वालों व सड़क पर कचरा फैलाने वालों से करीब एक लाख 25 हजार का जुमार्ना वसूल किया गया।

भवन निर्माण के लिए हरा पर्दा लगाएं

अनुमति होने पर ही सामग्री रखें: नगर निगम ने जनता से अपील की है कि भवन निर्माण करने पर हरा पर्दा डाला जाए। जिससे भवन निर्माण या उसकी तुड़ाई के समय जो धूल उड़ती है उसे रोका जा सके। शहर में जगह-जगह शौचालय बनाए गए हैं, फिर भी लोग खुले में गंदगी करते देखे जाते हैं। इससे गंदगी फैलती है। इसके साथ ही दुकानदार व ठेले वाले डस्टबिन रखें, जिससे कचरा सड़क पर न फैले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version