वालीव पुलिस ने मकोका आरोपी संजय बिहारी को किया गिरफ्तार | New India Times

विनोद तिवारी, वसई-विरार,NIT; ​वालीव पुलिस ने मकोका आरोपी संजय बिहारी को किया गिरफ्तार | New India Timesमहाराष्ट्र के पालघर जिला का वसई-विरार शहर क्षेत्र अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। पुलिस का अपराधियों पर कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। दिन प्रतिदिन कोई न कोई बड़ी घटना को अपराधी अंजाम देते रहते हैं। पिछले दिनों पालघर जिले के वालीव पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस नायक घरबुडे के मेहनत और गांव वालों की मदद से कई महीनों से फरार मकोका के आरोपी को वसई के कामण गाँव से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि संजय राजेन्द्र महतो उर्फ संजय बिहारी नामक यह आरोपी नालासोपारा पूर्व और वसई सहित कई क्षेत्रों में अपनी गुंडागर्दी से एक तरफा राज करता था। क्षेत्र में हफ्तावसूली और अपहरण जैसे कई मामलों में इस आरोपी का प्रमुखता से नाम लिया जाता था। शहर के धानिवबाग क्षेत्र को अपना गढ़ बनाकर वहां से तमाम तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले संजय बिहारी के ऊपर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है। ​वालीव पुलिस ने मकोका आरोपी संजय बिहारी को किया गिरफ्तार | New India Timesस्थानिय लोगों के अनुसार संजय बिहारी के ऊपर बेशक कई मामले दर्ज हैं लेकिन उसने कभी किसी गरीब को नही सताया। उसके पास मदद के लिए जाने वाला कोई भी व्यक्ति खाली हाँथ वापस नही आता था। क्षेत्रीय लोगों के प्रेम और सहयोग को देखते हुए पिछले मनपा चुनाव में शिवसेना पक्ष ने उन्हें नगरसेवक पद का उम्मीदवार भी घोषित किया था लेकिन चुनाव में हार मिलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती गयी और गंभीर गुनाहों में फंसे संजय बिहारी पुलिस से बचने के लिए बीते कुछ महीनों से फरार था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पैसों के लेन देन के चक्कर में संजय बिहारी वसई के कामण गाँव आने वाले है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक ए वाय मलिक कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version