पवन परूथी, भोपाल/ग्वालियर (मप्र), NIT:

शिवाजी नगर, भोपाल स्थित शासकीय आवास पर अपनी समस्या लेकर आई श्रीमती निर्मला बाई पत्नी श्री राकेश (निवासी झुग्गी नं.92 भीमनगर, भोपाल) ने बताया कि 2 माह पूर्व ही उसके द्वारा नवीन मीटर लगवाया गया था परन्तु विद्युत विभाग द्वारा 13,731 रूपए बिजली का बिल दिया गया है जो कि प्राथमिक दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है जबकि मेरे घर में केवल 1 बल्ब है तथा टी.वी. फ्रिज कूलर आदि का उपयोग भी नहीं किया जाता है।

समस्या जानकर मन्त्री जी ने स्वयं बहन निर्मला बाई के घर भीमनगर नगर स्थित निवास पहुँच कर मौके पर ही मुआयना किया जिसमें पाया गया कि बहन द्वारा बताई समस्या सत्य है। तत्काल सम्बंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को जांच व बिल में सुधार के लिए निर्देशित किया एवं जांच व विद्युत बिल में संशोधन के बाद बहन निर्मला बाई को संसोधित 212₹ का बिल जारी किया गया।
