क्षेत्रीय कांग्रेस की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय कांग्रेस की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति | New India Times

आगामी पंचायत चुनाव एवं आंदोलनों की रणनीति बनाने के लिए ब्लाक जन्नारदेव में क्षेत्रीय कांग्रेस दातला विशाला एवं क्षेत्रीय कांग्रेस केवलारी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई साथ ही साथ किसान विरोधी काले कानून की बारीकियों से भी पार्टीजनों को विस्तार से अवगत कराकर कानून का पुरजोर विरोध करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन करने और विचार विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जन्नारदेव पर्यवेक्षक राजीव तिवारी ने क्षेत्रीय कांग्रेस के महत्व एवं अधिकारों के बारे में उपस्थित कांग्रेसियों को विस्तार पूर्वक बताया। केंद्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी कानून पास कर उद्धोगपतियों को पहुंचाए जाने वाले फायदे के षड्यंत्र को प्रचारित करने हेतु कार्यकर्ताओं कों प्रेरित किया। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने आगामी पंचायत चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का परचम फहराने कार्यकर्ताओं में जोश भरा इनके साथ ही आगामी समय मे आयोजित किये जाने वाले आंदोलनों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक जन्नारदेव एवं केवलारी में आयोजित की गई।
बैठक में जन्नारदेव पर्यवेक्षक राजीव तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण साहू, शिवाजी यादव, निसारगुल खान, किरेश पवार, पिंटू यदुवंशी, अनूप तिवारी, शेख जाफर, यशवंत चौरसिया, रामेश्वर पवार, मोहित विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समन्वयक, बूथ संयोजक, क्षेत्रीय कांग्रेस के सदस्य सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version