मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्लाक कांग्रेस कार्यालय जन्नारदेव में कांग्रेस पार्टी ने अपना स्थापना दिवस केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पार्टी को मजबूत कर आगे बढाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जन्नारदेव पर्यवेक्षक राजीव तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीशनारायन शुक्ला, प्रदीप शर्मा, हफीज खान एवं ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने केक काटा।
इस अवसर पर जन्नारदेव पर्यवेक्षक राजीव तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश नारायण शुक्ला, प्रदीप शर्मा, हफीज खान, बाबा बेग, राजकुमार वर्मा, अरुण साहू, नपा उपाध्यक्ष अरुणेश जयसवाल, राजुद्दीन सिद्दीकी, प्रेमशा भलावी, घनश्याम बरखाने, यशदीप साहू, संतोष यादव, विक्रांत विश्वकर्मा, राजेन्द्र कनॉजिया, इनायत खान, राजेन्द्र सूर्यवंशी, गन्नूलाल जावरकर, शेख अहमद, स्वामीनाथ साहनी, आशीष बरैया, सागर जयसवाल, अमित जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
