फतेहपुर जिले में मजलिस के बढ़ते कदम: एआईएमआईएम फतेहपुर यूथ टीम ने प्रयागराज मंडल टीम का किया स्वागत | New India Times

साबिर खान, फतेहपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

फतेहपुर जिले में मजलिस के बढ़ते कदम: एआईएमआईएम फतेहपुर यूथ टीम ने प्रयागराज मंडल टीम का किया स्वागत | New India Times

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन फतेहपुर यूथ टीम ने फतेहपुर में प्रयागराज मंडल टीम के आगमन पर उनका स्वागत किया।
रविवार को फतेहपुर जनपद में AIMIM पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल सचिव जनाब परवेज़ आलम और मंडल सचिव जनाब मौलाना उस्मान साहब ने की। सम्मेलन विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष मुहिबुल हक़ साहब, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल सहसचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इमरान अहमद सिद्दीक़ी साहब और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और फतेहपुर ज़िला प्रभारी उस्मान साहब रहे। सम्मेलन में आला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव के लिए मजबूती के साथ काम करने के लिए जोश भरा।

इस मौके पर मंडल सचिव परवेज़ आलम, मंडल सचिव मौलाना उस्मान, जिलाध्यक्ष मोहिबुद्दीन एडवोकेट, यूथ जिलाध्यक्ष मेराज अंसारी, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष मारूफ खान, फतेहपुर यूथ नगर अध्यक्ष शोएब हुसैन, यूथ ज़िला महासचिव सद्दाम साहब, यूथ ज़िला महासचिव,
यूथ खागा विधानसभा अध्यक्ष एजाज खान, इमरान अहमद ,पूर्व जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष, क़मर अहमद, यूथ बिंदकी विधानसभा प्रभारी शोएब आलम आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article