अखिल भारतीय कोली समाज समिति ने कोली समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय कोली समाज समिति ने कोली समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन | New India Times

हाल ही में नगर परिषद गंगापुर सिटी के आम चुनाव में जनता की अपार जनसमर्थन के माध्यम से निर्वाचित हुए महावर समाज के पार्षदों का रविवार को नसिया कॉलोनी स्थित कोली समाज पंचायत भवन प्रांगण में अखिल भारतीय कोली समाज के गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि हाल ही गंगापुर नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 से नवनिर्वाचित पार्षद सोनू कोली, वार्ड संख्या 20 से नवनिर्वाचित पार्षद रवि गोठवाल एवं वार्ड संख्या 25 से नवनिर्वाचित पार्षद कमलेश महावर का संयुक्त रूप से अखिल भारतीय कोली समाज समिति के पदाधिकारियों व समाज के गणमान्यजनों द्वारा नसिया कॉलोनी स्थित कोली समाज पंचायत भवन प्रांगण में माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी देवीलाल गोठवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी चोखे लाल वर्मा ने अपने सम्बोधन में उपस्थित नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए आगामी भविष्य में अपने- अपने वार्डों में सभी वार्डवासियों का सहयोग लेते हुए जनकल्याण के कार्यों को करने का आह्वान किया गया साथ ही सेवानिवृत्त अध्यापक बद्रीलाल महावर ने विचार व्यक्त करते हुए सभी पार्षदों से कहा कि अपने वार्ड की जनता के प्रतिनिधि होने के नाते नगरपरिषद के द्वारा संचालित आमजन की सुविधाओं के सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने की आमजन वार्डवासियों के प्रति जिम्मेदारी को निभाने के लिए कहा गया इस अवसर पर बी.एल. महावर, अध्यापक कमलेश महावर, सोहनलाल महावर ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम के अंत में सम्मान पाने वाले नवनिर्वाचित पार्षद रवि गोठवाल, कमलेश महावर व सोनू कोली के द्वारा उपस्थित समाज के सभी गणमान्यजन से वार्डवासियों की सभी आवश्यक उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्णरूपेण प्रयास करने के लिये कहा गया कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी चोखेलाल वर्मा ने किया इस अवसर पर नारायण महावर,खेमचंद गोठवाल, राजूलाल मास्टर, ओमप्रकाश महावर, रामजीलाल, कुलभूषण वर्मा, दुली चंद और सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article