अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिला की इटवा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने चोरों के गैंग को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, दो वाहन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव व थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस नोट में बताया कि इटवा पुलिस और एसओजी टीम ने चोरों के एक गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। उनके पास से अवैध असलहा और वाहन तथा भारी मात्रा में चोरी करने में सहायक सामान भी बरामद किया गया है। चोरों के मोबाइल पर आपसी बातचीत को सुनकर उनका पीछा करके जांच पड़ताल किया गया और इनको पकड़ा गया। यह लोग भिलोरी पुल के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे।
बरामद सामान
बरामद किए गए सामानों में दो आदद तमंचा अवैध 12 बोर व चार अदद जिंदा कारतूस अवैध 12 बोर, दो अदद चाकू नाजायज, दो आदद वाहन (टाटा 407 डीसीएम यूपी 55 टी 5644 तथा इंडिगो कार यूपी 55 सीटी 8428), दो अदद गैस कटर, तीन अदद लोहा काटने की कैंची, दो अदद हेक्सा (आरी), दो अदद रिंच, एक अदद पेचकस, एक अदद लोहे की राड, तीन अदद तार छीलने वाला ब्लेड, एक अदद रस्सा बरामद किया है।
गिरफ्तार चोरों का विवरण
अब्दुल करीम पुत्र इसी मो. साकिन तरैना, थाना डुमरियागंज, विनोद कुमार शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा, साकिन खरगौला, थाना डुमरियागंज, संजय चैधरी पुत्र कुलदीप साकिन पडिया थाना डुमरियागंज, इमरान पुत्र इनायतुल्लाह साकिन मूडाडीहा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तार करने वाली टीम
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, उपनिरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी एसओजी टीम, उपनिरीक्षक पप्पू कुमार थाना इटवा, कांस्टेबल आनंद प्रकाश यादव एसओजी टीम, मृत्युंजय कुशवाहा एसओजी टीम, पवन तिवारी एसओजी टीम, अखिलेश यादव एसओजी टीम, राजीव शुक्ला एसओजी टीम, रंजीत सिंह, अजय कुमार गुप्ता, रामरतन, देवेश सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
