गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
विशव पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी वचाओ संगोष्ठी का आयोजन पीपल मण्डी राज मार्केट में किया गया। संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय वीर सिंह ने कहा कि हमने दो ढाई दशक पहले ही कह दिय था कि शीघ्र ही वह दिन आने वाला है जब पानी व हवा दोनों बिकेंगी। क्योंकि विकास की अंधी दौड़ में समूचा पर्यावरण प्रदुषित हो गया है। जो पेड़ हमें आक्सीजन देते हैं उन्हें कागज बनाने आदि के नाम पर बुरी तरह काटा गया है। जहरीले कीट नाशक रसायनिक खादे, पोलोथिन आधारित वस्तुओं के अधिक प्रयोग ने हमारा पर्यावरण तो प्रदुषित किया ही है साथ ही साथ भूमि गत जल भी प्रदूषित कर दिया है।
उक्त विचार सोमवार की देर सायं पीपल मण्डी राजमार्केट में अयाोजित संगोष्ठी में डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब कोई एक पेड़ काटे तेा वह दो पेड़ खाली स्थानों पर लगाकर अपने बच्चे के समान उसकी देखभाल करे, तभी प्रदुषण को कम किया जा सकता है। पूर्व माध्यमिक उच्चत्तर शिक्षा आयोग के सदस्य डा0 अजब सिंह यादव ने कहा कि आज खराब होते प्रदुषित वातावरण में न तो हम शुद्व सांस ले पा रहे हैं और न तो पीने का शुद्व पानी मिल रहा है। जल स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। यदि हमने समय रहते वृक्षों का कटान नहीं रोका और वृक्षों को संजोकर नहीं रखा तो आने वाला समय भयावह होगा। प्राचार्य डा0 वीके सिंह ने लोगों से कहा कि आज के समय में हमें प्रदूषण से बचने के लिये सड़क या नाली में कचरा नही फैंकना चाहिये। जल, जमीन, जंगल आदि का संरक्षण हमने अपना कर्तव्य मांगा। उन्होने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहने का सुझाव दिया।
गोष्ठी में डा0 अजय त्रिवेदी, शीलेन्द्र मिश्रा, सुरेश चन्द्र भारती, ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, रामखिलाड़ी यादव, पंकज सक्सेना, राधेश्याम यादव, करोड़ीलाल वर्मा, केपी सिंह, अब्दुल सलाम, नरेन्द्र कुमार पाल आदि ने पर्यावरण दिवस पर एक एक वृक्ष लगाने का संक्लप दिलाया है। कार्यक्रम के अन्त में मो0 अयाज मंसूरी ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
