भैरू सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

विप्र समाज के शैक्षणिक, राजनीतिक, आर्थिक उत्थान को समर्पित देश के सबसे अग्रणी संगठन विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख पण्डित सुनील तिवारी जयपुर विप्र सेना के प्रमुख पदाधिकारीयो के साथ (राजकुमार बांगड़ा, अनिल तिवाड़ी, सुरेंद्र शर्मा, डॉ जितेंद्र शर्मा, प्रशांत वसिष्ठ, रामबाबू व्यास) के साथ 5 दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर सीकर, फतेहपुर, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़ होते बीकानेर पहुंचे जहां गोपाल जोशी और भैरु सिंह राजपुरोहित ने अगवानी की और पुष्पहार पहना कर स्वागत किया।

विप्र सेना प्रमुख पण्डित सुनील तिवारी के बीकानेर आगमन पर यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा महापौर निवास पर भव्य स्वागत किया गया वही यूथ वर्ल्ड सोशल मंच की सरंक्षक और बीकानेर शहर की महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित , विक्रम सिंह राजपुरोहित , यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय प्रमुख भैरु सिंह राजपुरोहित , एडवाइजर और वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता गोपाल जोशी , चेन सिंह राजपुरोहित (कोलायत) ने पण्डित सुनील तिवारी जी को यूथ वर्ल्ड द्वारा विप्र गौरव सम्मान के रुप मे मोमेंटो भेट कर उनके द्वारा निःस्वार्थ भाव से समाज हित मे किये जा रहे नेक कार्यो के लिए बधाई दी और उनके साथ आये सभी विप्र सेना पदाधिकारीयो का भी दुप्पटा पहना कर स्वागत किया । पण्डित सुनील तिवारी जी के बीकानेर आगमन पर गंगाशहर में गुजर गोड समाज की और से वरिष्ठ समाज सेवी हेमा राम जी जोशी पुनास , हरिगोपाल उपाध्याय , सीए सुदेश शर्मा , गणेश पाणेचा , शिव शंकर जाजड़ा , मनीष जी , महादेव सहित समाज के गणमान्य लोगों ने महर्षि गौतम की तस्वीर भेट कर भव्य स्वागत किया वही शहर में जगह जगह विप्र सेना प्रमुख का भव्य स्वागत किया गया ।
