अकोट शहर में अनोखे तरीके से प्रहार कार्यकर्ता समी जमदार ने मनाया अपना जन्मदिन | New India Times

जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर में अनोखे तरीके से प्रहार कार्यकर्ता समी जमदार ने मनाया अपना जन्मदिन | New India Times

अकोट शहर में राशन कार्ड की तकलीफ व दलाली से गरीब जनता काफी परेशान थी जिसे देख प्रहार कार्यकर्ता समी जमदार ने अपने मित्र बल्ली राजा, शेख जफर, अहमद बिल्डर, वाशिम भाई, नाजिम शेख, शफी जमादार, नईम मिर्ज़ा, मो अहेसान आदि के साथ जन्मदिन पर गरीबों को 60 राशनकार्ड बनवाकर दिए। जिसे देख गरीब मजदूरों ने समी ज़मदार को काफी दुवाओं से नवाज़ा साथ ही समी जमदार के इस कार्य की चारों ओर प्रशंसा वा सरहाना होती दिखाई दे रही है।

अकोट शहर में अनोखे तरीके से प्रहार कार्यकर्ता समी जमदार ने मनाया अपना जन्मदिन | New India Times

बता दें कि समी जमदार अपने कार्य से चर्चित हैं साथ ही ऐसे कार्य करने से गरीब जनता के दिलों के राजा बने हुए हैं। मजदूर तबका दुआओं से नवाज़ता दिखाई देता है व समाज में निःस्वार्थ कार्य करने वाले समी की चर्चाओं के बाज़ार गर्म हैं। ऐसा जन्मदिन पहली बार ही हुआ है जिसमें तकरीबन 60 परिवारों के घर सरकारी अनाज पहुंचेगा जिससे गरीब अब अपना जीवन कुशल तरीके से बसर करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version