उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं ग्रामीण, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जाहिर की संतुष्टि, शासन प्रशासन को दिया धन्यवाद | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं ग्रामीण, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जाहिर की संतुष्टि, शासन प्रशासन को दिया धन्यवाद | New India Times

परासिया विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत बड़कुही में प्रारंभ हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ वर्तमान में बड़ी संख्या में बड़कुही नगर पंचायत के ग्रामीण ले रहे हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के उपरांत से ही ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ जमीनी स्तर पर प्राप्त हो रहा है जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन सहित उप स्वास्थ्य केंद्र की सी एच ओ रेनू साहू एवं अन्य स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया गया है।

उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं ग्रामीण, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जाहिर की संतुष्टि, शासन प्रशासन को दिया धन्यवाद | New India Times

ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र ना होने पर उन्हें चांदामेटा पहुंच कर बीमारियों की जांच करानी पड़ती थी जिसके लिए समय और धन दोनों प्रकार से हानि होती थी वही स्वास्थ्य सेवाओं का उचित लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पाता था किंतु अब उप स्वास्थ्य केंद्र बड़कुही में खोले जाने के उपरांत ग्रामीण रोजाना अपनी स्वास्थ्य जांच जिसमें बीपी शुगर सहित अन्य बीमारियों का उपचार शीघ्र ही पा लेते हैं साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त होने वाली दवाएं भी प्रभावी होती है जिनसे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो रहा है ग्रामीणों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने पर पूर्ण रूप से संतुष्टि जाहिर करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र से मिल रही सेवाओं के लिए शासन प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद भी प्रेषित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version