हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में श्रीमती ज्योति जाटव भाजपा कार्यकर्ता (समाज सेविका) के द्वारा स्वदेशी आरोग्य केंद्र संचालक श्री संदीप तायल जी के साथ वार्ड 28 स्थित इंद्रा नगर, कुबेर आश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा उनको निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया एवं निःशुल्क मास्क सभी लोगों को प्रदान किये गए एवं आयुष काढे का वितरण समस्त जनता को किया गया।
समाजसेविका के रूप में पूरे प्रदेश में विख्यात यह महिला निःस्वार्थ भाव से अपना कर्म कर रही हैं, कहती हैं कि मेरा उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा है वह मैं मरते समय तक करती रहूंगी।
