किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली शिवराज सरकार अब किसानों की हत्या कर रही है; जनरल डायर की तरह गोली चलवा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली शिवराज सरकार अब किसानों की हत्या कर रही है; जनरल डायर की तरह गोली चलवा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान: आलोक अग्रवाल | New India Timesआज 6 जून को मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा बिना किसी पूर्व चेतावनी के किसानों पर गोलियां चला दी गई, जिस के चलते 5 किसानों की मौत हो गई है। 

इस विषय पर प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने शिवराज पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सालों से  किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली शिवराज सरकार ने अब किसानों की हत्या करना चालू कर दी है। खुद को किसान पुत्र बताने वाले शिवराज आज किसान हत्यारे हो गए हैं। लोकतंत्र में आज किसानों को अपने हक़ की आवाज़ उठाने पर गोली मारी जा रही है, उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। किसान नेताओं को जेल में भरा जा रहा है। आम आदमी पार्टी  शिवराज सरकार के बर्बरता पूर्ण रवैया की कड़ी निदा करती है और मांग करती है कि किसानों की हत्या के लिये  शिवराज सिंह चौहान को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये।​

किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली शिवराज सरकार अब किसानों की हत्या कर रही है; जनरल डायर की तरह गोली चलवा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान: आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री अग्रवाल ने बताया कि वह खुद 37 दिन से किसान बचाओ यात्रा पर हैं और यात्रा 46 जिलों में जा चुकी है। पूरी यात्रा का सार यह है कि किसान अत्याधिक परेशानी में हैं। उसकी सभी फसलों का दाम गिरा है, जिससे नुकसान होने के कारण उसका कर्ज बढ़ता जा रहा है। इसी कारण या तो वह खेती बेच रहा है या आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। मध्य प्रदेश में रोज 5 किसान आत्महत्या करते हैं। जरूरत है कि किसानों के कर्ज को तत्काल माफ किया जाये और किसानों की फसलों के उचित दाम के लिये स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू की जाये।​किसानों को आत्महत्या पर मजबूर करने वाली शिवराज सरकार अब किसानों की हत्या कर रही है; जनरल डायर की तरह गोली चलवा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान: आलोक अग्रवाल | New India Timesगत दिनों किसानों की मांगों पर ठोस करवाई करने के स्थान पर उन पर डंडे चलाये गये, फिर भाजपा, आर एस एस के फर्जी संगठन भारतीय किसान संघ को बीच में डालकर आंदोलन तोड़ने की कोशिश की गई, फिर भी आंदोलन नहीं थमा तो आज किसानों की निर्मम हत्या की गई।

आम आदमी पार्टी ने गत 15 अप्रैल से किसानों का जो आंदोलन छेड़ रखा है उसे अंजाम तक पहुंचाएगी। इस दमन और अत्याचार के विरोध में और किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिये आम आदमी पार्टी आगामी 5 दिनों में 5 संभागीय किसान पंचायतों का आयोजन कर रही है, जिसकी शुरुवात कल उज्जैन से की जाएगी। 

7 जून – उज्जैन किसान पंचायत

8 जून – इंदौर किसान पंचायत

9 जून – ग्वालियर किसान पंचायत

10 जून – जबलपुर किसान पंचायत
11 जून – भोपाल किसान पंचायतों

इन पंचायतो में किसानों निम्न प्रमुख मांगे सरकार के समुख रखी जाएगी।

1. आज के गोलीकांड में मारे गये किसानों को 50-50 लाख रुपये की सहायता तत्काल दी जाए।

2. किसानों के कर्ज़ को तत्काल माफ किया जाए ताकि वो आत्महत्या को मजबूर न हो। 

3. किसानों को फसल के दाम स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार लागू कर फसल की लागत डेढ़ गुना किया जाए।
4. किसानों को सिचाई हेतु बिजली 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए। 

5. आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की तरह फसली बर्बादी पर 20000 रु प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। 

आम आदमी पार्टी चेतावनी देती है कि यह किसानों की हत्या शिवराज सिंह को बहुत महंगी पड़ेगी और अगले साल ये किसान उनको बर्बाद करने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

उल्लेखनीय है कि कल प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल पीड़ित किसान परिवार से मिलने मंदसौर जाएगे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version