लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर को दी गई जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर को दी गई जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासियों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले विभाग के मुखिया यानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ही महफूज नहीं हैं। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद से उनके आवास व कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत (डीके) ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच डीसीपी दक्षिण को सौंप दी है। सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर अंजान कॉल आई जिससे पुलिस कमिश्पर को जान से मारने की धमकी दी गई।
112 नंबर पर आने वाले कॉल को देखने वाले सिपाही ने इसकी सूचना विभाग के बड़े अधिकारियों को दी। सॢवलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली है। पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई है। सरकार ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर आवास और कायार्लय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब यहां पर हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है। फोन कर धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article