संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम उडला की शासकीय बोर पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने के चलते बस्ती में रहने वाले करीब 300 परिवारों के लिए पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने शानिवार को अमानगंज तहसीलदार को लिखित आवेदन देकर बोर से दबंग का कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। तहसीलदार ने मामले को दिखवाकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।

ग्राम पंचायत उडला गांव में बस्ती में पेयजल की सप्लाई कराने के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था। PHE संस्था ने टंकी के निर्माण के साथ-साथ उसे भरवाने के लिए बोर खनन कराकर दिया था ताकि लोगों को पानी की सप्लाई आसानी से हो सके। लेकिन गांव के ही दबंग भू माफिया कौशल किशोर शर्मा उर्फ मुन्ना द्वारा जबरन रात के अंधेरे में शासकीय बोर से कुछ फीट की दूरी पर निजी बोर कर अपने निजी उपयोग में लिया जा रहा है जिससे कि शासकीय कौशल किशोर बोर से संचालित नल जल योजना वाले बोर का वाटर लेवल खत्म हो गया है जिससे ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे बस्ती में रहने वाले 300 से अधिक परिवार पानी भरने के लिए भटक रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने शानिवार को अमानगंज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए दबंग भू माफिया कौशल किशोर शर्मा उर्फ मुन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की है।
