यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज पुलिस लाइन के मीटिंग सभागार में जिले के सभी वृत्ताधिकारियों/थानाधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कल 20 दिसंबर 2020 को होने जा रही नगरपरिषद धौलपुर के सभापति और राजाखेडा व बाड़ी के चैयरमेन पद की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए, इसके लिए तीनों ही जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों जिले में हुई हत्या और लूट की घटनाओं के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश देते हुए इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा है। जिला पुलिस के आगामी वार्षिक निरीक्षण के लिए भी पुलिस अधिकारियों को तैयारियों को अन्तिम रुप देने के लिए निर्देशित किया गया है। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करते हुए वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने सहित अन्य निर्देश दिए हैं। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हत्या और लूट जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष योजना के साथ कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी गण उपस्थित रहे।
