वी.के.त्रिवेदी, बयूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मंगलवार 15 दिसंबर को जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगहों पर अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70 वीं पुण्यतिथि पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में गोला विधानसभा की ब्लाक कुंभी में लगभग आधा दर्जन जगहों पर जहां-जहां लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित हैं वहां वहां अपनी टीम के साथ पहुंच करके उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लेकर के ब्लाक मुख्यालयों तक हुआ है सभी जगहों पर अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई सबसे पहले 12 बजे सरदार बल्लभ भाई की प्रतिमा पर पटेल संस्थान गोला पहुंचकर मालाअर्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए उसके बाद 12:30 पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज ममरी पहुंचकर सहित गुरुजनों के प्रबंधक महोदय के साथ मिलकर पूरी टीम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात पटेल शांतिकुंज विद्यालय परेली पहुंच करके स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि के साथ पुष्प अर्पित किए साथ में ही विद्यालय परिसर में विद्यालय के संस्थापक मंडल के दो महान सदस्यों स्वर्गीय राजाराम वर्मा ,स्वर्गीय प्रेमचंद वर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी 2 बजे कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सरदार पटेल अमर रहे भारत माता की जय कारे लगाए अंत में 3 बजे सी जी एन पी जी डिग्री कॉलेज गोला के प्रांगण में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वहां भी सरदार पटेल अमर रहे अखंड भारत के निर्माता अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित, जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, जिला सचिव केके मिश्रा, रामकुमार वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा, श्री दया शंकर वर्मा जी, अनिल कुमार शुक्ला जी नवनियुक्त ब्लॉक कुंभी अध्यक्ष मतीन साह, पंकज पटेल, शेर सिंह पटेल, रमेश चंद वर्मा, शालू मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राजीव कुमार पटेल, अंशु पटेल, फकीर मोहम्मद, इसरार अहमद आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
