फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

कायस्थों की भूमिका को लेकर सियासी दल रस्साकशी कर रहे हैं। पिछले दिनों शिक्षक स्नातक चुनाव में कायस्थों की एकजुटता ने सियासी खेमों में हलचल पैदा कर दी है। विभिन्न राजनीतिक दल कायस्थों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बिसातें बिछाना शुरू कर दिए है। वहीं जिले में कायस्थ बिरादरी को एक सूत्र में पिरोने के लिए कायस्थ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव नन्दन की संस्तुति से एबीकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव की अनुमति से जिले में एबीकेएम महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर समाजसेवी मंजू निगम की नियुक्ति की गयी है जो महिलाओं को एकजुट करके कायस्थ संगठन को नई दिशा व दशा प्रदान करेंगी। मंजू निगम के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। नव नियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू निगम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए इस दायित्व का निर्वहन अपनी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करूंगी। इस दायित्व के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए सभी का बहुत बहुत आभार।महिला मोर्चा विंग की स्थापना से कायस्थ बिरादरी में हर्षोल्लास का माहौल है। एबीकेएम के राष्ट्रीय सभापति कुलदीप सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सचिन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अनमोल श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, लोकेश रॉय, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष चन्द्र निगम, पंकज श्रीवास्तव, जिला सचिव पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, एडवोकेट पीयूष श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव व एडवोकेट शान्तनु श्रीवास्तव ने नव नियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
