मूवमेंट अगेंस्ट अनइंप्लॉयमेंट फोरम द्वारा भोपाल में कोविड-19 के योद्धाओं को नियमित किय जाने की मांग को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मूवमेंट अगेंस्ट अनइंप्लॉयमेंट फोरम द्वारा भोपाल में कोविड-19 के योद्धाओं को नियमित किय जाने की मांग को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूवमेंट अगेंस्ट अनइंप्लॉयमेंट फोरम द्वारा कोविड-19 के योद्धाओं को नियमित किय जाने की मांग को लेकर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम भोपाल कलेक्टर ज्ञापन सौंपा गया।

मूवमेंट अगेंस्ट अनइंप्लॉयमेंट की भोपाल जिला कोऑर्डिनेटर आरती शर्मा ने NIT सवांददता से बात करते हुऐ कहा कि कोविड-19 के दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 6000 कोविड 19 योद्धाओं की नियुक्ति की गई थी लेकिन अचानक से 30 नवंबर को सभी कोविड 19 योद्धाओं को सरकार द्वारा निकाल दिया गया है जिस के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में कोविड-19 स्टाफ लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। आज पूरे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कोविड-19 के स्टाफ को नियमित किये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि प्रदेश भर के स्वास्थ्य विभाग में जो पद खाली पड़े हैं उन पर बड़े स्तर पर भर्ती की जाए और कोविड-19 के सभी स्टाफ को नियमित किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article