मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जुन्नारदेव जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनारा को सौगात दी है। ग्राम पंचायत पनारा डूंगरिया क्षेत्र मैं उप स्वास्थ्य केंद्र का पुनः जीवनोद्धार कर पनारा क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण जनों के लिए सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गरीब ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केंद्र के जरिए इलाज कराने एवं सरकार की योजना का लाभ मिल सके। इसे देखते हुए कई वर्षों से पनारा उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में था जिसे पुनः जीवनदान देकर स्वच्छ और अच्छा बनवाया गया जिसमें स्वच्छता साफ सफाई देखी जा रही है, ग्रामीणों को समय पर दवाइयां गोली प्राप्त हो सके और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सके। सरकार की इस पहल कार्य की ग्राम वासियों ने प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य केंद्र की संचालक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर समय-समय पर पूरा ध्यान दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
